सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र/खलियारी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगहों को मिलाकर कुल 84 मरीजों को जांच कर दवा वितरण किया गया। राबर्ट्सगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जेपी सिंह के माध्यम से 42 मरीजों का चेकअप कर दवा वितरित किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 42 मरीजों को दवा वितरण किया गया है। आरोग्य मेले में अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, सुगर से संबंधित थे, जिनका इलाज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...