देवरिया, मार्च 10 -- नवलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेले में मरीजों को वितरण के लिए रखी गई दवाओं में एक्सपायरी दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिन्दुस्तान वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।रविवार को पीएचसी विशुनपुरा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा था।जिसमें मरीजों के इलाज और मुफ्त दवा वितरण के लिए काउंटर पर दवाएं रखी गई थीं। लेकिन जब वहां मौजूद लोगों ने दवाओं की जांच की तो कई दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि ये दवाएं मरीजों को देने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.