औरैया, मार्च 22 -- रुरुगंज, संवाददाता। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुरुगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में कुल 35 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और खुजली जैसी समस्याओं से ग्रसित मरीजों का डॉक्टरों द्वारा बारीकी से परीक्षण किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर दवा लेने, संतुलित खानपान रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। डॉक्टरों के अनुसार सुबह-शाम ठंड बढ़ने से सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे म...