महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गर्मी शुरू होने के बाद भी मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। इसकी तस्दीक आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज कर रहे हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की भीड़ रही। चार बजे तक आयोजित मेले में 1545 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें बीमारी से गंभीर 11 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गांव के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरा नगर में डॉ. नमिता गुप्ता, पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह, पीएचसी रम्हौली में डॉ. मदनलाल और पीएचसी कृतपिपरा में डॉ. मनोज मिश्रा की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.