महाराजगंज, सितम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। हर रोज बदले मौसम से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। इसकी तस्दीक आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज कर रहे हैं। रविवार को पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की भीड़ रही। शाम चार बजे तक आयोजित मेले में 2127 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें बीमारी से गंभीर दस मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरानगर में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह,पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह और पीएचसी कृतपिपरा में मनोज मिश्रा की देखरेख में 609 पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच के बाद दवा उपलब्ध कराया गया। इनमें बीमारी से गंभीर पांच पीड़ितों को जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.