बुलंदशहर, मई 10 -- मौसम के बदलते मिजाज और चढ़ते पारे ने लोगों की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले' में मरीजों की लाइन लगी रही। मेले में पहुंचे मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुखार, जुकाम और बदन दर्द से पीड़ितों की रही। डॉक्टरों ने ओपीडी में आए मरीजों को दवा देने के साथ-साथ खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। रविवार सुबह 10 बजे जैसे ही आरोग्य मेलों की शुरुआत हुई, केंद्रों पर पंजीकरण के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं। शहर से लेकर देहात तक के केंद्रों पर दोपहर तक भारी भीड़ रही। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सामान्य दिनों की तुल...