हमीरपुर, मार्च 8 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा विकासक्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित आरोग्य मेला में नायक पुरवा, सिसोलर और भभई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के नदारद रहने से मरीजों को मायूसी का सामना करना पड़ा है। प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेला लगाकर मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। इसी के चलते रविवार को मौदहा सीएचसी के अंतर्गत गांव सिसोलर, भभई, अरतरा, करहिया और नायक पुरवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेला लगाया गया था। साथ ही चिकित्सकों की ड्यूटी लगी थी। जिसमें सिसोलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.संदीप पाल की ड्यूटी लगी थी लेकिन वह नदारद रहे हैं। यहां पर फार्मासिस्ट के द्वारा कुल 33 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है। इसक...