हमीरपुर, फरवरी 22 -- बिवांर। पीएचसी मे फार्मासिस्ट जयवीर सिंह की देखरेख में सुबह 10 से 5 बजे तक आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मौसम के मिजाज के बदलते पीएचसी में खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित 33 मरीज आए। मरीज को उपचार कर दवा दी गई। सीएचसी मुस्करा से आए वीसीपीएस पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 156 आशाओं की तैनाती है। आशाओं की डिलीवरी टीकाकरण का कार्य किए जाने पर रुपये का भुगतान किए जाने के लिए वाउचर जमा कराए गए है। वही रूरीपारा गांव में तैनात आशा माया देवी को एएनएम से तालमेल बनाकर कार्य करने की हिदायत दी गई। अपने कागजात जमा करने को लेकर आशाओं की होड़ मच गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.