उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। मौसम की दोहरी मार ने जिल के लोगों की सेहत बिगाड़ कर रख दी है। रविवार को जिले की 48 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों का असर साफ दिखाई दिया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा तादाद वायरल बुखार और संक्रमण से पीड़ितों की रही। मेले में पहुंचे कुल 1505 मरीजों में से 257 को तेज बुखार और कोविड हेल्प डेस्क पर हुई स्क्रीनिंग में 239 मरीजों में वायरल संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, पारे में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसका असर आरोग्य मेले पर भी दिख रहा है। रविवार को आरोग्य मेले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.