मऊ, मार्च 16 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1775 मरीजों का 91 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 147 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने इस समय मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बच्चों और वृद्धजनों को सतर्क रहने की सलाह दी। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लाक अंतर्गत करहा, भातकोल समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए चारों स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.