आरोग्य मेला : 1597 मरीजों को मिला उपचार और सलाह
मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ। संवाददाता। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग केन्द्रों पर मेले में पहुंचे 1597 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम, डायरिया, निमोनिया, शुगर और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बीमार 138 बच्चों ने भी अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने इस समय निकल रही तीखी धूप और लू में बाहर निकलने से बचने के साथ ही मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.