मऊ, नवम्बर 23 -- मऊ। संवाददाता । जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में पहुंचे 2248 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच किया। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में वायरल बुखार के साथ सर्दी-जुकाम और बीपी के मरीज अधिक रहे। वहीं बच्चों में पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवा दी गई। डाक्टरों की टीम ने इस समय सुबह शाम पड़ रही ठंड के बीच सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.