आरोग्य मेला : दर्द बांटने पहुंचे मरीज पर अव्यवस्थाओं ने और बढ़ा दी बीमारी
फतेहपुर, जून 14 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस के बीच रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला मरीजों के लिए राहत की जगह आफत का सबब बन गया। जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और तेज बुखार से बेहाल मरीज इस आस में पहुंचे थे कि उन्हें तुरंत इलाज मिलेगा। लेकिन, वहां पहुंचते ही उनका सामना सिस्टम की बदहाली से हुआ। कई केंद्रों पर न तो पीने के लिए साफ पानी था और न ही उमस से बचने के लिए बिजली-पंखों का इंतजाम। दर्द बांटने और दवा पाने पहुंचे इन बीमारों की तकलीफों को स्वास्थ्य विभाग की बदइंतजामी ने और ज्यादा बढ़ा दिया। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच आयोजित आरोग्य मेले में जिलेभर के केंद्रों पर कुल 820 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और तेज बुखार जैसी गर्मी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.