लातेहार, जून 10 -- बेतला, प्रतिनिधि। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरईडीह के पास का चापानल पिछले कई माह से खराब है। इससे वहां पर पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मालूम हो कि गर्मी के इस मौसम में कई मरीज ईलाज कराने आरोग्य मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। इसबारे में केचकी पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने कहा कि खराब चापानल को ठीक कराने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। बहुत जल्द चापानल को ठीक करा दिए जाने की उम्मीद है। सच्चाई चाहे जो हो पर इतना जरूर है कि उक्त खराब चापानल के ठीक नहीं कराए जाने से आरोग्य मंदिर आने वाले मरीज और आसपास के लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझने को विवश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.