हल्द्वानी, अगस्त 7 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना में कार्यरत कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में किसान मंच उत्तराखंड ने योजना के संचालन, कर्मचारियों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर सरकार व संबंधित एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए। दो दिन में लंबित वेतन जारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। फार्मेसी कर्मचारी ललित कुमार ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में प्रभावित कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...