अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को नई गति देते हुए अब टेली कंसल्टेंसी की सुविधा आरोग्य मंदिरों तक पहुंचा दी गई है। पहले यह सुविधा केवल जिला अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित थी। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचने में कठिनाई होती थी। अब आरोग्य मंदिरों में ही ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिल रहा है, जिससे मरीजों को बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस व्यवस्था का लाभ तेजी से बढ़ रहा है। बीते एक माह में 30 हजार से अधिक मरीजों ने टेली कंसल्टेंसी के जरिए विशेषज्ञों से सलाह ली है। इसमें सामान्य बीमारियों से लेकर जटिल रोगों तक के मरीज शामिल हैं, जिन्हें समय पर उचित मार्गदर्शन मिल सका है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.