अलीगढ़, जुलाई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित ई-संजीवनी योजना का दायरा अब और बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचाना है। वर्तमान में जिला अस्पतालों और विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ई-संजीवनी के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श की व्यवस्था संचालित है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिदिन हजारों मरीजों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श देते हैं। मरीजों को आवश्यक ज...