हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी नगर निगम के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नि:शुल्क इलाज शुरू हो गया है। शुक्रवार को मेयर गजराज बिष्ट ने देवलचौड़ और गौजाजाली में केंद्रों का उद्घाटन किया। यहां तैनात चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच शुरू कर दी है। निगम क्षेत्र में गरीब, निर्धन और श्रमिक बाहुल्य इलाकों में कुल दस आरोग्य मंदिर खोले जाने हैं। उद्घाटन के मौके पर मेयर ने बताया कि हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में दस अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य मंदिर) बनाए जा रहे हैं। इनमें प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम सामान्य रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराएगी। आवश्यक दवाइयां, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण, वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच और एनसीडी (हृदय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.