धनबाद, मई 24 -- धनबाद। आरोग्य भारती झारखंड प्रांत सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह एवं प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय ने बताया कि 25 मई को गंगा दशहरा है। आरोग्य भारती 25 मई से 15 जून तक राज्यस्तरीय पर्यावरण पखवारा मनाएगी। इसका उद्घाटन धनबाद जिला में आरोग्य भारती और दामोदर बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में छह स्थानों पर दामोदर नदी एवं सहायक नदियों का पूजन, आरती एवं पौधरोपण कर दामोदर महोत्सव मनाया जाएगा। यह महोत्सव धनबाद में पंचेत, दलदली आश्रम कलियासोल, सिंदरी, सुदामडीह, महुदा एवं कतरास में मनाया जाएगा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सहित पूरे पखवारा राज्य के अलग-अलग जिलों में पौधरोपण, संगोष्ठी, दामोदर के सहायक नदियों एवं नालों का सर्वेक्षण किया जा जाएगा। यह भी पढ़ें- देवनद दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा पर चूल्हापानी आएंगे राज्यपाल यह भी पढ़ें...