देवरिया, मई 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। आरोग्य भारती द्वारा सदर विकास खंड के ग्राम सिंगही में हीट स्ट्रोक से बचने को लोगों को जागरूक किया गया l आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि हीट स्ट्रोक जानलेवा हो सकता है, इससे बचने को घर से बाहर निकलने पर फुल कपड़ा पहने और सिर पर तौलिया या टोपी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी। प्रोटीन युक्त भोज्य पदार्थ, गर्म पदार्थ का सेवन न करें। शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। ककड़ी, खीरा, तरबूज, संतरा तथा नींबू का रस शिकंजी, जलजीरा आदि का पर्याप्त मात्रा में सेवन न करें। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी इसमें आरोग्य भारती के सदस्य पंकज कुमार चतुर्वेदी, डा. श्वेता, गरिमा तिवारी, अंजलिदुबे, शशि भूषण मिश्र, नवीन, आशुतोष दु...