वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी। आरोग्य भारती काशी प्रांत एवं एनिमोटल केयर ट्रस्ट की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। हरहुआ के कृष्णापुर खुर्द स्थित आरोग्य वाटिका में पर्यावरण पर समर इंटर्नशिप कर रहे देहरादून स्थित यूपीईएस विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा के विद्यार्थियों ने भी औषधीय पौधे रोपे। इसमें दालचीनी, इलायची, अपराजिता, शतावरी, हींग, तेजपत्ता, एलोवेरा आदि पौधे रहे। संस्था के अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील बसु ने कहा कि युवाओं को प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना चाहिए। इस दौरान पशुप्रेमी सीए सुदेशना बसु, डॉ. विनोद यादव, भावना टंडन, संदिलीप सेनगुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...