दुमका, मार्च 13 -- दुमका। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में जिला स्तरीय साथिया सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा शामिल हुए। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मौके पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लोगों को जागरूक करने में साथिया और आरोग्य दूत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ये दोनों समूह स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में भी साथिया और आरोग्य दूत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...