औरैया, फरवरी 14 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुनौली गांव में शनिवार को आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 30 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार व परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. आशीष और डॉ. शिवेंद्र चौहान सहित चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाएं वितरित कीं। ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों से गांवों में लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिलती है और समय पर उपचार संभव हो पाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.