आरोग्यम अस्पताल में 21 जून को न्यूरोसर्जन की विशेष ओपीडी
हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में हजारीबाग शहर के आरोग्यम अस्पताल में रविवार को दोपहर 12 बजे से प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन एवं ब्रेन स्पेशलिस्ट डॉ विकास कुमार की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस दौरान मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी एवं नसों से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस विशेष ओपीडी में ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, स्ट्रोक, स्पाइन डिसऑर्डर, नसों के दबाव से होने वाली समस्याएं, न्यूरोलॉजिकल विकार तथा न्यूरोसर्जरी से संबंधित विभिन्न जटिल रोगों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- रिम्स में आज डॉ प्रशांत मरीजों को देंगे परामर्श
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.