रुडकी, मार्च 17 -- रुड़की, संवाददाता। आरोयगम हॉस्पिटल भगवानपुर में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सान्योग गुप्ता ने कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। अस्पताल के चेयरमैन संदीप कुमार कंडिया ने कहा कि डॉ. गुप्ता के आने से अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। ट्रस्टी संजय शिकारिया ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। महाप्रबंधक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल लगातार अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रहा है। डॉ. सान्योग गुप्ता के अनुभव से अस्पताल की कार्यक्षमता और मरीजों की संतुष्टि में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...