चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट घूमने आए श्रद्धालु चोरों का शिकार हो गए। मंगलवार को सुबह चित्रकूट स्थित एमपी क्षेत्र के आरोग्यधाम घाट पर स्नान करने के दौरान महिला श्रद्धालु का चोरों ने पर्स पार कर दिया। जिसमें नकदी समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन आदि रखे हुए थे।एमपी के ग्वालियर निवासी सावित्री दुबे ने इस मामले में चित्रकूट थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह करीब आधा दर्जन लोग चित्रकूट दर्शन करने आए है। मंगलवार को सुबह मंदाकिनी स्नान करने आरोग्यधाम घाट पर पहुंचे थे। घाट पर अपना सामान रखकर स्नान करने लगे। उसकी मां सामान के पास मौजूद थी। कुछ देर बाद मां भी स्नान करने चली गई। इसी दौरान उनका रखा पर्स किसी शातिर ने पार कर दिया। पर्स में 15 हजार रुपये के अलावा मोबाइल फोन, आधार कार्ड, घर व आलम...