गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। गुलधर स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया एलीट एजुकेशन एंड इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। संस्थान को ट्रस्टेड एंड फ्यूचरिस्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज ऑफ द ईयर 2026 सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट प्रशासन, श्रेष्ठ प्लेसमेंट एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है। संस्थान को एक्सीलेंस इन एजुकेशनल स्टैंडर्ड्स, अडैप्टेबिलिटी एंड इंप्लीमेंटेशन सम्मान भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...