मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- कृषि जागरण समूह की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा में प्राकृतिक खेती के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में नेचुरल फार्मिंग आइकन अवार्ड से बिलारी के सरकड़ा गांव के किसान आरेंद्र बड़गोती को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्राकृतिक खेती को नया रूप देकर किसानों की आए दोगुनी - तिगुनी करने का नया फार्मूला दिया है। नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के लिए बनी भारत की एकमात्र यूनिवर्सिटी गुजरात नेचुरल फार्मिंग साइंस यूनिवर्सिटी के कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर बी के सदमाते ने उन्हें नेचुरल फार्मिंग आइकन अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर कृषि जागरण समूह के संस्थापक एमसी डोमिनिक और कृषि जागरण समूह के प्रबंध निदेशक शाइनी डोमिनिक भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.