आरुषि निशंक को मिला पर्यावरण एवं सतत विकास चेंजमेंकर सम्मान
देहरादून, सितम्बर 14 -- देहरादून। अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान तथा जन-जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वार्मा ने उन्हें पर्यावरण व सतत विकास चेंजमेकर से सम्मानित किया। इस दौरान प्रतीक स्वरूप आरुषि निशंक को 'वृक्ष गणजना' भेंट की गई। यह भगवान गणेश की एक पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमा है, जिसे मिट्टी एवं काली मिट्टी से तैयार किया गया है। इसमें पर्यावरण-अनुकूल रंगों का प्रयोग किया गया है। इस अवसर पर आरुषि निशंक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.