आरी गांव में गहरा रहा पानी का संकट
महोबा, अप्रैल 23 -- अजनर, संवाददाता। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या नासूर बनी हुई है। आरी गांव में आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशानियों से जूझ रहे है। लोगों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई गई मगर आपूर्ति बहाल न होने सेपरेशानी हो रही है। गांव में बनी पानी की टंकी शोपीस साबित हो रही है। इन दिनों पानी को लेकर मारामारी मची हुई है। विकास खंड जैतपुर की ग्राम पंचायत आरी में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण हुआ मगर अब तकआपूर्ति बहान न हो सकी। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना फेल, पानी के लिए ग्रामीण परेशान गांव के कल्लू पाठक, गजराज सिंह, धीरज, रामप्यारे, जुगल किशोर, मोनी आदि का कहना है कि गर्मी में हैंडपंप पानी छोड़ रहे है जिससे समस्या और गहरा रही है। गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.