आरीश और आदित्य की बल्लेबाजी से ऋषभ एकेडमी जीता
मेरठ, मई 19 -- गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मैत्री मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 240 रन बनाए। ऋषभ एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में आइश, अविरल, कार्तिक ने दो-दो और आरिश व आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 241 रन बनाए और जीत दर्ज की। आरिश ने 86 जबकि आदित्य ने 66 रन और हमजा ने 42 रनों का योगदान दिया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को अंडर 14 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.