जहानाबाद, अप्रैल 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना क्षेत्र के आरीपुर में शनिवार की रात बाराती और सराती के बीच मारपीट की घटना हो गई। घटना में बारात पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। घटना के बारे में बताया गया है कि गांव में एक तिलक समारोह था जिसमें आर्केस्ट्रा नाच की व्यवस्था थी। वही गांव में एक बारात भी आई थी। बारात के लोग बिना बुलाए दूसरे के समारोह में नाच देखने पहुंच गए। नाच देखने के क्रम में मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही 112 की टीम वहां पहुंची। घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। लेकिन अब तक किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...