लोहरदगा, नवम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर कांग्रेस कमेटी को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शहर के युवा और सक्रिय कार्यकर्ता आरिफ हुसैन बब्लू को लोहरदगा नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की आधिकारिक सूचना जारी होते ही स्थानीय राजनीतिक हलकों में उत्साह का माहौल दिखा। नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आरिफ हुसैन बब्लू ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, विधायक डा रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मुझे सौंपा जाना, मेरे प्रति पार्टी के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.