आरिफ रजा को मिला गोल्डन सर्टिफिकेट अवॉर्ड
रांची, जून 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी निवासी प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव आरिफ रजा को पीजेएचआरएफ फाउंडेशन ने गोल्डन सर्टिफिकेट अवॉर्ड से नवाजा है। मंगलवार को फाउंडेशन के मुख्यालय रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ.आरिफ नासिर बट ने आरिफ रजा को समाज के प्रति लगातार जनसेवा और मानवाधिकार संरक्षण पर प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों में निरंतर योगदान को लेकर स्वर्ण सम्मान प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। मौके पर नवीन कुमार, अमित कुमार, अर्सयान आलम, आशिक रजा, रितू कुमारी सहित फाउडेंशन के कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.