आरा, मार्च 17 -- -बैग से बरामद हुए चोरी के पांच मोबाइल आरा/बिहिया। निज संवाददाता आरा जंक्शन पर विशेष अभियान में रेलवे सुरक्षा बल को सफलता हाथ लगी है। सोमवार की रात आरपीएफ की गश्ती टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से यात्रियों के चोरी किये गये पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं। वह भोजपुर के ही बड़हरा निवासी मिथिलेश कुमार है। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर अपराध नियंत्रण हेतु आरपीएफ की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर एक के पश्चिमी फुट ओवरब्रिज के पास गश्ती के दौरान पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहा था। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए जवानों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। जब पुलिस ने उसके काले रंग के पिठ्ठू बैग की तलाशी ली, तो बैग के अंदर से यात्रियों से चोरी के पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.