आरा, मार्च 14 -- -ट्रेन में चढ़ने के दौरान डेढ़ साल की बच्ची के गले से काटा दुर्गाजी का लॉकेट आरा/बिहिया। निज संवाददाता दानापुर रेल मंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भीड़ का फायदा उठाकर मासूम बच्चों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबोच लिया। उचक्के ने ट्रेन में चढ़ने के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के गले से सोने का लॉकेट ब्लेड से काटकर उड़ा लिया था। लेकिन, मां की ममता और पुलिस की मुस्तैदी के आगे शातिर की चाल धरी की धरी रह गई। बताया जा रहा है कि कौड़िया निवासी रमावती देवी की डेढ़ वर्षीया पोती को लेकर गांव लौट रही थी कि ट्रेन संख्या 63219 में चढ़ते समय गले का दुर्गाजी का सोने का लॉकेट काट दिया। हो-हल्ला होने पर दीपक कुमार (ग्राम नव बगीचवा, जमीरा, थाना मुफस्सिल, भोजपुर) को पकड़ा गया। तलाशी के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.