धनबाद, सितम्बर 1 -- सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा गौररखुंटी में एक आदिवासी किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटना के महज तीन दिनों के भीतर तीनों आरोपियों दयाशंकर यादव, साजन अंसारी और रंजन साव को बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के समीप से नाटकीय ढंग से दबोचा। सोमवार को सभी आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि सुदामडीह थाना क्षेत्र के ही कुछ लोग आरोपियों को पुलिस के हर कदम और हर हलचल की जानकारी दे रहे थे। मददगारों ने ही उन्हें पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए मोबाइल स्विच ऑफ करने की सलाह दी थी। यह भी पढ़ें- गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में बिहार में छापेमारीपुलिस की...