आरा, फरवरी 17 -- -आरा से पीरो के बीच 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को बढ़ाकर किया जाएगा 110 किमी -पीरो से सासाराम के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटे से हो रहा ट्रेनों का परिचालन आरा, निज प्रतिनिधि। आरा-सासाराम रेलखंड पर पैसेंजर और मालगाड़ी ट्रेनें जल्द फर्राटा भरती नजर आएंगी। आगामी दिनों में इस रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि आरा से सासाराम के बीच लगभग 100 किलोमीटर के इस लंबे रेलखंड का रखरखाव डीडीयू मंडल की ओर से किया जाता है। वहीं इस रेलखंड पर रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और समयबद्ध बनाने के लिए डीडीयू मंडल द्वारा वर्तमान में आरा से गड़हनी और पीरो स्टेशन के बीच पुराने और जर्जर हो चुके 40 केजी स्लीपर ट्रैक को बदलने का कार्य युद...