आरा, अगस्त 5 -- आरा। इंसाफ मंच जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को भाकपा माले जिला कार्यालय, बस स्टैंड के पास श्रीटोला में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला सचिव अजय कुमार गांधी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इंसाफ मंच के राज्य सचिव और आरा विधानसभा से भाकपा माले के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जिलेभर में विस्तार करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- दिल्ली आंदोलन के लिए बेगूसराय से पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिलभोजपुर जिला सम्मेलन सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आरा में इंसाफ मंच का भोजपुर जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए क्यामुद्दीन अंसारी ने पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए छात्र आंदोलनों का ...