आरा, अक्टूबर 4 -- आरा। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी का पटना से बक्सर जाने के क्रम में आरा के बामपाली गांव के पास फोरलेन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। स्वागत करने वालों में गड़हनी के पूर्व प्रमुख विमल कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, राजू कुमार, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार पांडेय, प्रेम कुमार, कामेश्वर यादव, वकील अहमद, मुन्ना अंसारी, विनय चौधरी एवं पप्पू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: शिक्षा मंत्री का दाउदनगर में हुआ स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...