आरा, अप्रैल 19 -- -तीसरे और अंतिम चरण की परीक्षा को लेकर आयोग सख्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन पर जोर आरा, निज प्रतिनिधि । बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा के तीसरे एवं अंतिम चरण की लिखित परीक्षा सोमवार और मंगलवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर आयोग ने सख्ती बरतने और कदाचारमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग के सचिव की ओर से जारी पत्र में सभी डीएम और एसपी को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- एईडीओ परीक्षा में 2753 परीक्षार्थी शामिल, 3703 अनुपस्थित बता...