आरा में ट्रेन से गिर बुजुर्ग समेत दो की मौत
आरा, जुलाई 23 -- आरा। आरा स्टेशन पर बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों घटनाएं दो नंबर प्लेटफार्म पर ही अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। हालांकि इनमें किसी की पहचान नहीं हो सकी है। पहली घटना आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बुधवार की रात हुई। वहां ट्रेन से गिरकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दूसरी घटना आरा स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर गुरुवार की सुबह हुई। गाड़ी संख्या (15668) गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। रेल पुलिस दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनकी पहचान करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Ara News: ट्रेन से गिर बुजुर्ग महिला की मौत, दूसरे दिन पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.