सीवान, मई 10 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के लौवान गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शगुफ़्ता नाज़ ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा से जिले के अलावा अपना प्रखंड और अपने गांव का नाम रौशन किया है। और ख़ासतौर पर बालिकाओं को लिए एक आइकन बनी हुई है। जो भोजपुर के आरा में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शगुफ़्ता ने अपनी तकनीक और फुर्ती का लोहा मनवाते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर अपना नाम सबसे अधिक पदक जीतने वाली ग्रापलिंग खिलाड़ी में दर्ज कराया है। जिन्होंने ने अपने इस प्रतिभा के कारण अभी तक 15 पदक जीत चुकी है। इसमें 10 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक और 2 कास्य पदक अपने नाम कर चुकी है। शगुफ़्ता साल 2022 से लगातार खेल के मैदान में पसीना बहा रही हैं और उनकी यह कड़ी मेहनत अब पदकों के रूप में रंग ला रही है। यह भी पढ़ें- गांव की पगडंडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.