भभुआ, अगस्त 7 -- (पेज चार सिंगल) भभुआ। हिन्दूवादी संगठन के नेता एवं चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उत्तम पटेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रेल भवन पहुंचकर रेल मंत्री के नाम आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से उन्होंने आरा-मुंडेश्वरी रेललाइन परियोजना पर कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शाहाबाद क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 18 दिसंबर 2008 को तत्कालीन रेल मंत्री द्वारा शाहाबाद प्रक्षेत्र के विकास तथा मां मुण्डेश्वरी धाम में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका शिलान्यास किया गया था। लगभग 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी परियोजना अधूरी पड़ी हुई है। जबकि आमजन इसके चालू होने का इंतजार कर रहे हैं।

भक्ति और आर्थिक समस्याएँ चार माह से नहीं...