लखनऊ, जुलाई 22 -- काकोरी के बढ़ौना रोड पर सोमवार रात आरा मशीन संचालक के साथ हुई पिस्टल और मोबाइल लूट और फायरिंग के मामले का पुलिस ने पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।। फायरिंग कर पिस्टल लेकर फरार हुए मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि ऐशबाग निवासी जितेंद्र सिंह और पारा के डिप्टी खेड़ा निवासी ब्रह्मानंद उर्फ सोनू की अगल-बगल आरा मशीन हैं। सोमवार रात बढ़ौना रोड पर लकड़ी के पटरे लदे ट्रक से अंकित और विनय के मकान का बिजली का तार टूट गया था। इससे नाराज होकर अंकित, विनय और उनके साथियों ने ट्रक चालक और परिचालक को पीटकर ट्रक की चाबी छीन ली। आरा मशीन संचालक जितेंद्र वहां पहुंचे। इस दौरान अंकित, विनय और अन्य साथियों ने जितेंद्र के साथ मारपीट करते हुए उनकी लाइसेंसी पिस्टल ...