औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक आरा मशीन एवं फर्नीचर कारखाने में 14 अप्रैल की सुबह हुई आगलगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने साजिश की आशंका जताई है। रफीगंज निवासी इंद्रदेव शर्मा के पुत्र आर्यन कुमार ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि जिस स्थान पर आरा मशीन संचालित होती है, वहां आग लगने या शॉर्ट सर्किट की कोई संभावना नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है। आग लगने से कारखाने में रखी मशीनें, लकड़ी और तैयार फर्नीचर को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...