बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- जैदपुर। हरख वन रेंज विभाग ने दस दिन पहले कस्बे में आरामशीनों पर छापेमारी करने के बाद एक आरा मशीन को सीज कर दस आरा मशीन संचालको को नोटिस देकर जवाब तलब किया था। हरख रेंजर प्रभारी मोहित श्रीवास्तव ने कस्बे के ग्राम बीबीपुर जाने वाले मार्ग पर संचालित आरा मशीनों का औचक निरीक्षण एक आरामशीन को सीज कर अशोक, हसीब, मुजीब समेत दस आरामशीन संचालको को नोटिस देकर जवाब तलब किया। वन विभाग की कार्रवाई से आरा मशीन संचालको में हडकंप मच गया। सभी आरा मशीन संचालको ने अपने अपने अभिलेख वन विभाग के कार्यालय में जमा किए है। रेंजर प्रभारी मोहित श्रीवास्तव ने बताया अभिलेखों की जांच करने के निर्देश डिप्टी रेंंजर अनिल कुमार को दिए गए है। रिर्पोट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.