आरा मशीन की चपेट में आने से फर्नीचर व्यापारी की मौत
मेरठ, जून 19 -- 'जिस व्यापार ने दिया घरबार, उसी ने लील ली घर की खुशियां'-यह कहावत शुक्रवार को सकौती के एक परिवार के लिए बेहद क्रूर हकीकत बन गई। दादरी फ्लाईओवर के पास स्थित आरा मशीन पर काम करते समय मशीन संचालक के 45 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सकौती निवासी विनोद की दादरी फ्लाईओवर के पास आरा मशीन की दुकान है। उनके बड़े बेटे संजय (45 वर्ष) की ठीक बराबर में ही विश्वकर्मा फर्नीचर के नाम से दुकान है और वे लंबे समय से फर्नीचर का व्यापार करते थे।
हादसे का विवरण शुक्रवार को संजय अपनी दुकान के फर्नीचर के लिए आरा मशीन पर लकड़ी चीर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे मशीन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान हालत में संजय को तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.