गाजीपुर, मार्च 26 -- गाजीपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटान और बिना परमिट बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए जमानियां क्षेत्र में कई आरा मशीनों पर छापेमारी की। जमानियां रेंजर के नेतृत्व में जमानियां, भैदारा और रेवतीपुर ब्लॉक के करीब दर्जनभर आरा मशीनों की जांच की गई। छापेमारी के दौरान आम, सागौन, नीम, बबूल और यूकेलिप्टस जैसी लकड़ियां बिना वैध परमिट के काटकर रखी मिलीं। इस पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत संबंधित संचालकों पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान सीओ जेएसपी वर्मा, वन रक्षक और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...