आरा, मई 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। आरा-बड़हरा मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बड़हरा थाना क्षेत्र के खवासपुर कचहरी टोला निवासी सुभाष यादव ( पिता लक्ष्मण यादव) और चंदन यादव( पिता कपूरी यादव) आरा-बड़हरा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों को चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.